बड़ौत। नगर में बुधवार को धूमधाम से शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
यात्रा नगरपालिका से शुरू हुई, जो फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, मुख्य शिकायत केन्द्र चौराहा, बड़ौली रोड से होते हुए पीएन शर्मा पार्क पर जाकर संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है, जो हमें भारत की पावन धरती पर जन्म मिला। जहां अपने देश की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी जैसे अनेकों राजाओं और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे युवाओं ने हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। शौर्य यात्रा में बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम, पालिका चेयरमैन अमित राणा, सहदेव, अनूप, आकाश शर्मा, विनोद, रकम सोलंकी, संजय कुमार, शिवेंदू दत्त शर्मा, नितिन आदि शामिल रहे।