फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shashank's opposition in BJP for becoming District President of Yuva Morcha

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की खिलाफत मे सोशल मीडिया पर चलाया अभियान

Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shashank's opposition in BJP for becoming District President of Yuva Morcha
युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर शशांक का भाजपा में ही विरोध
विज्ञापन

पोस्ट डालकर कहा, शशांक की योग्यता केवल पूर्व चेयरमैन का लड़का होना, सब पैसे का कमाल
बड़ौत और छपरौली की अनदेखी होने का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष शशांक मलिक को घोषित कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। शशांक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा के मोर्चों व छात्र संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ पोस्ट डालनी शुरू कर दी है। अधिकतर पद बागपत विधानसभा में दिए जाने पर बड़ौत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
भाजपा ने दो दिन पहले युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। बागपत में शशांक मलिक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लाइन में लंबे समय से भाजपा से जुड़े अन्य युवा भी शामिल थे। संघ का हिस्सा माने जाने वाले स्वदेशी जागरण मंच के प्रचार प्रसार प्रमुख अरविंद भोला ने पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह जयंत चौधरी की योग्यता केवल चौधरी चरण सिंह का पोता होना है, उसी तरह भाजपा के नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की यही योग्यता है कि वह केवल पूर्व चेयरमैन के लड़के हैं। वरना पार्टी को समर्पित दिन-रात मेहनत करने वालों की लंबी कतार है। राजनीति में काम से ज्यादा धनबल बोलता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा ने भी पोस्ट डाली है। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने पोस्ट डाली है कि आज हमारी बात सत्य हुई। युवा मोर्चा भाजपा बागपत जिले का पद किसे मिला और किसे मिलना चाहिए था। सब पैसे का कमाल है। इनके अलावा भी काफी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में पोस्ट डाली है, जिसमें कहा जा रहा है कि संगठन में पद देने में बागपत को तवज्जो मिल रही है और बड़ौत व छपरौली की अनदेखी की जा रही है। अब यह मामला वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

भाजपा में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को लेकर कोई विरोध नहीं है। किसी की कोई नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा। जिनको जिम्मेदारी दी जा रही है, वह भाजपा के पुराने लोग हैं और पार्टी के लिए अच्छा काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूरजपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा
निजी स्वार्थ में कर रहे विरोध : शशांक
जो लोग मेरा विरोध कर रहे हैं, उनका निजी स्वार्थ है। मैं पार्टी का पुराना सक्रिय कार्यकर्ता हूं और लगातार पार्टी हित में काम करता रहा हूं।
- शशांक मलिक, नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed