फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sharp weapons fired in Kanouli after blocking the road, 13 injured

Baghpat News: रास्ता रोकने पर कानौली में चले धारदार हथियार, 13 घायल

Wed, 08 May 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 08 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired in Kanouli after blocking the road, 13 injured
बागपत सीएचसी  पहुंचे कानौली गांव में मारपीट में घायल हुए लोग
बागपत। कानौली गांव में रास्ता रोकने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। जिनमें धारदार हथियार चल गए। झगड़े में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 13 घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कानौली गांव में रहने वाले सुमित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मंगलवार को खेत से टेंपो में खल लेकर घर जा रहा था। तभी गांव के ही नवल के घर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने रास्ता रोक दिया और दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहने लगे। आरोप लगाया कि उन्होंने रास्ता रोकने का विरोध किया तो उन पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें सुमित, बिजेंद्र, सतपाल, विपिन, बेबी, लाली, मामचंदी, सुरेश घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के नवल ने बताया कि खल का टेंपो निकालने के विवाद में समझौता हो गया था। जिसके बाद महिलाओं ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसके बाद अन्य लोगों ने भी साजिश के तहत धारदार हथियारों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें नवल, अरुण, राखी, महेंद्रपाल, सूरजपाल घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed