{"_id":"5ff742dd8ebc3e33d272bc15","slug":"sharp-shooter-of-infamous-ajit-happu-gang-caught-in-encounter-baraut-news-mrt5193897197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में कुख्यात अजित हप्पू गिरोह का शार्प शूटर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में कुख्यात अजित हप्पू गिरोह का शार्प शूटर दबोचा
विज्ञापन
बागपत: बड़ौत में बावली छाल पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी यमुना नहर पर बावली झाल के पास हुई बड़ौत कोतवाली पुलिस से मुठभेड़
कोतवाली की टॉप-10 सूची में शामिल आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी है घोषित
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे पर हमले सहित कई मामलों चल रहा था वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमुना नहर पर बावली झाल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से 25 हजारी इनामी आदित्य उर्फ गोलू घायल हो गया। उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। आदित्य बरेली जेल में बंद कुख्यात अजित उर्फ हप्पू गिरोह का शार्प शूटर है। वह बड़ौत कोतवाली की टॉप-10 सूची मेें शामिल बदमाश है।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर पूर्वी यमुना नहर पर इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा और बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आदित्य उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र बावली गांव का रहने वाला है। वह बरेली जेल में बंद कुख्यात बदमाश अजित उर्फ हप्पू गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आदित्य पर हत्या, लूट, रंगदारी आदि के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व ही उसने बावली गांव के ही दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे पर जानलेवा हमला किया था। आदित्य जानलेवा हमला करने के तीन मुकदमों में भी वांछित चल रहा था।
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आदित्य पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कोतवाली के टॉप-10 बदमाशों में शामिल बदमाश है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया।