{"_id":"66fddce371fb499d1f064dc4","slug":"sharadiya-navratri-starts-today-shailputri-will-be-worshipped-on-the-first-day-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-119320-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शारदीय नवरात्र आज से, पहले दिन शैलपुत्री का होगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शारदीय नवरात्र आज से, पहले दिन शैलपुत्री का होगा पूजन
Thu, 03 Oct 2024 05:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मंदिरों और घरों में नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली हैं। बुधवार को दिन भर बाजारों में नवरात्र को लेकर ग्राहकों की भीड़ रही। पहले दिन माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन होगा। माता शैलपुत्री का विधी विधान से पूजन करने से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।
नवरात्र के पहले दिन कलश की स्थापना के बाद शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। पुराणों के अनुसार शैलपुत्री का पूजन करने से सांसारिक सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इनका पूजन करने से मनुष्य के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में चौकी पर लाल रंग के वस्त्र बिछाकर उस पर कुछ अक्षत रखकर माता का पूजन करने से मनोमाकना पूर्ण होती है। शैलपुत्री को सफेद वस्तुएं अत्यधिक पसंद हैं। माता को सफेद फूल, घी, सफेद मिष्ठान अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
-- -
मंदिरों और घरों में तैयारी पूरी
नवरात्रि को लेकर घरों और मंदिरों में सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नगर के पक्का घाट मंदिर, राधा-कृष्ण दामोदर मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, बागेश्वर मंदिर, शालीग्राम मंदिर में नवरात्रि पर माता की विशेष पूजा अर्चना कराई जाएगी। मंदिरों में दोपहर में भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -
बाजारों में दिन भर रही ग्राहकों की भीड़
नवरात्र की तैयारी को लेकर शहर के बाजारों में दिन भर ग्राहकों की भीड़ रही। पूजा सामग्री की दुकानों से लेकर किराने तक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बुधवार को नगर के शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, यमुना बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने नवरात्र को लेकर पूजा सामग्री और खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। किराना व्यापारी अमित अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र को लेकर बुधवार को दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहकों ने दुकान से माता के पूजन की सामग्री के अलावा व्रत के सामान की खरीदारी की।
-- -
शुभ मुहूर्त में करें घट की स्थापना
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजकर 15 मिनट से सात बजकर 23 मिनट तक कन्या लग्न और सुबह नौ बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर दो मिनट तक वृश्चिक लग्न में कलश की स्थापना करना शुभ रहेगा। कलश स्थापना के समय नारियल को खड़ा रखने के बजाए लंबा कर रखना चाहिए। नारियल को खड़ा रखने से अनुष्ठान का फल पूरा नहीं मिलता है।