फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sharab ki dukaneinbani maykhane

शहर में दुकानें बनी मयखाना

Sun, 30 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बागपत। हाईवे से ठेके हटते ही कोल्ड ड्रिंक, समोसों की दुकानें मयखाना बन गई। पुलिस ने छापामारी कर आधा दर्जन दुकानों से शराब बरामद की और दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। कई लोग तो अपनी दुकानें बंद करके वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे और अन्य मार्गों से एक अप्रैल को शराब की दुकानें हट गई थी। ठेकों को रोड से आधा किलोमीटर दूर स्थापित किया गया है। अब शहर में कुछ दुकानदारों ने शराब बेचनी शुरू कर दी है। लोग शराब पीकर वहां पर उत्पात मचाते हैं। वहां से गुजरने वाली महिला-युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। लगातार मिल रही शिकायत पर एसपी अजय शंकर राय के निर्देश पर सीओ श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। शहर के राष्ट्रवंदना चौक, कोर्ट रोड और सिसाना रोड पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर शराब मिली और काफी संख्या में खाली बोतल भी। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग निकले। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन


साहब! मैं तो नौकर हूॅं, मालिक को पकड़ो 
बागपत। सिसाना रोड पर समोसे और कोल्ड्र ड्रिंक की दुकान में पेटियों में शराब रखी हुई मिली। पुलिस दुकान के एक कर्मचारी को पकड़कर  ले जाने लगी। तभी उसने कहा कि साहब मैं तो नौकर हूं, दुकान मालिक बाहर गया हुआ है। उसको ही पकड़ना। पुलिस ने उसकी बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने चल रहे थे मयखाने 
बागपत। कोतवाली के पास ही दुकानों पर मयखाने चल रहे है। वहीं राष्ट्रवंदना पर भी हर समय पुलिस रहती है। लेकिन शराब बेचने वाले दुकानदारों को जरा भी पकड़े जाने का डर नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed