{"_id":"58e29b554f1c1bc06e5b5487","slug":"sharab-ka-theka-khulne-par-bhadke","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका खुलने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका खुलने पर भड़के
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खट्टा प्रहलादपुर में युवकों से वार्ता करते राजू खट्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर। कस्बे से सूरजपुर महनवा जाने वाले मैन रास्ते पर शराब का ठेका खुलने पर लोग भड़क गए। उन्होंने ठेके पर जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया और अफसरों से ठेका बंद कराने की मांग की। इसके अलावा खट्टा प्रह्लादपुर गांव के युवाओं ने घर-घर जाकर शराब तस्कर तलाश किए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे और अन्य मार्गों से शराब की दुकानें हटाई। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में स्थित शराब का ठेका, सूरजपुर महनवा जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान के पास ट्यूबवेल पर शिफ्ट किया। इसका लोग विरोध कर रहे हैं। सूरजपुर महनवा प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को काफी लोग ठेके पर पहुंचे।
उनका कहना है कि मैन रास्ते पर ठेका खोला है। यहां से महनवा, चौहल्दा, अहेड़ा समेत कई गांवों की छात्राएं स्कूल-कॉलेजों में जाती हैं। इससे उनको परेशानी होगी। ठेके के विरोध में सभी लोगों ने वहां प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की ठेेके को तुरंत बंद कराया जाए। अन्यथा सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। इस मौके पर राजकिशोर, गणेशी शर्मा, उदय, राजू, मास्टर सोहन पाल, महेश, राकेश, सत्यपाल आदि रहे।
विज्ञापन
खट्टा प्रह्लादपुर गांव के युवाओं ने अवैध शराब बंदी का मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने कहा शराब के कारण गांव में कई घटनाएं हो चुकी है। बड़े स्तर पर गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रविवार की रात में और सोमवार सुबह घर-घर जाकर शराब तस्करी करने वालों को तलाश किया। उन्होंने आग्रह किया कोई भी अवैध रूप से शराब न बेचे। इस दौरान उन्होंने शराब का ठेका भी बंद करने की निर्णय लिया। इनमें रणवीर चौधरी, लवकुश, राजू प्रधान, हरिओम, राहुल, गौरव, प्रवेश सैनी, मनीष, संगरीम, मोहित, राहुल, राजीव आदि रहे।