फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shanti Devi College team became champion in Kabaddi and Kho-Kho

Baghpat News: कबड्डी और खो-खो में शांति देवी कॉलेज की टीम बनी चैम्पियन

Sun, 15 Oct 2023 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Shanti Devi College team became champion in Kabaddi and Kho-Kho
-विजेता टीमों और खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


फोटो संख्या 2
बिनौली। फजलपुर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में 7वीं चौधरी हरबंस लाल स्मृति बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विजेता टीमों व खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के समापन दिवस पर फाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी व खो-खो में शांति देवी कन्या कॉलेज फजलपुर की टीम चैम्पियन बनी। वहीं कबड्डी में यूपीएस फजलपुर व खो खो में गुरुकुल जिवाना की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में हसराना शांति देवी कन्या कॉलेज प्रथम, शौकीन गुरुकुल जिवाना द्वितीय, अनुष्का मूर्ति देवी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम प्रकाश तंवर, श्रीनिवास, सुरेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, एडवोकेट पवन कुमार ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। प्रबंधक नरेश वर्मा, प्रधानाचार्या सपना शर्मा ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। संचालन मास्टर विनोद आर्य ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार वर्मा, प्रधान सुधीर राजपूत, सर्वेंद्र, भारद्वाज, अनुराधा, मास्टर जयभगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed