फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli team defeated Haridwar team

शामली की टीम ने हरिद्वार की टीम को दी करारी शिकस्त

Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shamli team defeated Haridwar team
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : BARAUT
शामली की टीम ने हरिद्वार की टीम को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय प्रथम प्रमेंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामली की टीम ने हरिद्वार की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन हो गया।

समापन अवसर पर आयोजित मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद नेता जयवीर सिंह एडवोकेट, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, विकास मलिक व कोच राहुल ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 150 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें साहिल ने 69, शहंशाह ने 27 रनों का योगदान दिया। शामली की ओर से गेंदबाजी करते हुए तरुण, हर्ष व आलोकिक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामिल की टीम ने मात्र 14.5 ओवरों मेें मैच जीत लिया। शामली की ओर से टिंकू ने 61, बिलाल ने 36, अभिषेक ने 37 रनों का योगदान दिया। हरिद्वार की ओर से साहिल ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ दा सीरिज साहिल, बेस्ट बैट्समैन टिंकू, बेस्ट बॉलर हर्ष, बेस्ट फील्डर तरुण शामिल रहे। विजेताओं को डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, रवि शास्त्री, कोच राहुल, रामपाल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed