फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli club to win the match

शामली क्लब ने मैच जीत

Mon, 12 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत । जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को शामली क्रिकेट क्लब और शाहमल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें शामली क्रिकेट क्लब विजयी रही।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ कोच प्रतीक तोमर ने खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर किया। मैच में शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 98 रन ही बना सकी। इसमें वैभव ने 25, कुलदीप ने 11, राजू ने 20, प्रतीक ने 14, आदित्य ने 10 और आकाश ने पांच रन बनाएं।
विज्ञापन


फरमान ने तीन विकेट, आस मोहम्मद, छोटू ने 2-2 और इसरान, बिल्ला ने एक-एक विकट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली क्लब की टीम ने 19.5 ओवरों में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। विजेता टीम में इसरार ने 20, राजा ने 8, बिल्ला ने 28, अकरम ने 7, आदिल ने 11 रनों का योगदान दिया। जबकि अनुराग ने 2, अरुण, ओजस्वी, वैभव और आकाश ने एक-एक विकट लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एंपायरिंग की भूमिका दिपांशु और यश तोमर ने निभाई। स्कोरिंग मयंक आर्य ने की। मैच के दौरान प्रतीक तोमर, सौरभ, दक्ष, मनीष, सुधीर आर्य शामिल रहे। मैच को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी तादात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed