फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shahmal Stadium opened after three years, trial from August 2

तीन साल बाद खुला शाहमल स्टेडियम, दो अगस्त से ट्रायल

Sun, 31 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shahmal Stadium opened after three years, trial from August 2
बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम का निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
तीन साल बाद खुला शाहमल स्टेडियम, दो अगस्त से ट्रायल
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत के बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम को तीन साल बाद खोल दिया गया है। स्टेडियम को खोलते ही डीएम राजकमल यादव निरीक्षण करने पहुंचे। कई जगह गंदगी मिली और झाड़ खड़े मिले तो डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी को सफाई कराने के निर्देश दिए। स्टेडियम में तोड़फोड़ व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम के बंद पड़े होने और मंत्री के पत्र लिखने के बाद भी अधिकारियों के कोई कदम नहीं उठाने की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद ही स्टेडियम को शुरू कराने की कार्रवाई की गई। डीएम राजकमल यादव शनिवार को स्टेडियम में पहुंचे। जहां उन्होंने रोजाना स्टेडियम को खोलने और अभ्यास करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खेलों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को स्टेडियम में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो अगस्त को होगा ट्रायल
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि दो अगस्त को अंडर-14 वर्ग में एक जिला, एक खेल योजना के तहत कुश्ती के ट्रायल होंगे। जहां 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाबा शाहमल स्टेडियम में उपक्रीड़ा अधिकारी अखिल चौधरी वॉलीबाल का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed