फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shadhvi prachi in baghpat court

साध्वी प्राची बागपत कोर्ट में पेश

Fri, 25 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 25 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
shadhvi prachi in baghpat court
बागपत में वर्ष 2011 में यांत्रिक बूचड़खाना के विरोध में बड़ौत में हुए आंदोलन के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में डॉ. साध्वी प्राची बृहस्पतिवार को बागपत सीजेएम कोर्ट में पेश हुई। अधिवक्ता के मुताबिक तारीख पर न आने के कारण साध्वी के कोर्ट से गैर जमानती वारंट हुए थे। सुनवाई के उपरांत कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन


यह आंदोलन मुनि मैत्री प्रभ सागर जी महाराज के नेतृत्व में 26 अप्रैल से 13 मई 2011 तक चला था। इसमें पूर्व विधायक और भाजपा नेता त्रिपाल धामा, डॉ. साध्वी प्राची, रवि शास्त्री समेत कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया था। प्रभ सागर जी महाराज आमरण अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने उन्हें 12 मई 2011 की रात को जबरदस्ती उठा दिया था। इसके विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर रोड बाधित करने, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में पूर्व विधायक त्रिपाल धामा, डॉ. प्राची, रवि शास्त्री, गोविंद सिंह, सचिन जैन को नामजद करते हुए 300-400 लोगों के खिलाफ बड़ौत थाना पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के आरोपी पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की हत्या हो चुकी है। डॉ. प्राची की कोर्ट से जमानत हो चुकी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन साध्वी कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रही थी। अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि  कोर्ट में तारीख पर न आने के कारण प्राची के गैर जमानती वारंट हुए थे।

बृहस्पतिवार को प्राची सीजेएम कोर्ट में पेश हुई। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई है। साथ ही कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 27 सितंबर नियत की है।

साधु-संतों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा
बागपत। विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने बनारस में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जन करने को लेकर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उसने कहा कि साधु-संतों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राची ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोर्ट के आदेश का पालन यमुना में मूर्ति विसर्जन रोक कर कर रही है तो जानवरों के कटान पर क्यों नहीं रोक लगा रही है। पशु कटान पर भी तो कोर्ट ने रोक लगा रखी है। बकरीद पर लाखों पशु काटे जाएंगे, जो पूरी तरह से गलत है।

27 अगस्त को बरेली में पुलिस द्वारा उन पर लाठीचार्ज की गई थी। इसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गई थी। अब तीन दिन पूर्व बनारस में पुलिस ने साधु-संतों पर लाठियां बरसाई हैं। उनका कहना है कि सपा सरकार एक समुदाय को खुश करने में लगी हुई है। इस अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।


मैं भाजपा में ही हूं
बागपत। प्राची साध्वी ने कहा कि वे भाजपा में ही है। पार्टी के नेता क्या कह रहे हैं? इसका उन्हें कुछ पता नहीं है। इस बारे में उन नेताओं से ही पूछा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed