{"_id":"692607f054bc61f47f0b3764","slug":"seven-young-men-were-saved-when-a-wedding-party-car-fell-into-a-pond-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142458-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बरातियों की कार तालाब में गिरी सात युवकों की जान बचाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बरातियों की कार तालाब में गिरी सात युवकों की जान बचाई गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। पानीपत के हथवाला से पांची जा रहे बरातियों की कार मंगलवार शाम को सूरजपुर महनवा गांव के पास अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। कार में सवार सात बराती तालाब में डूबने लगे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर सभी बरातियों को बचाया। बरातियों की कार तालाब में डूब गई, जो कई घंटे के बाद बाहर निकाली जा सकी।
पानीपत जिले के हथवाला निवासी शेरखान ने बताया कि उसके चचेरे भाई की बरात मंगलवार को पांची गांव जा रही थी। वह बरात में अपने साथी निशांत, टोनी, फरमान, महबूब, रियांश और अरमान के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। कार निशांत चला रहा था।
उनकी कार अग्रवाल मंडी टटीरी से सूरजपुर महनवा मार्ग पर तालाब के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित हो गई। उनकी कार सड़क किनारे तालाब में गिर गई। उन्होंने कार से निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकल नहीं पाए और कार के साथ तालाब में डूबने लगे।
विज्ञापन
निशांत ने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर शोर मचाया तो कई राहगीर रुक गए। सूरजपुर महनवा गांव के स्थानीय गोताखोर भी वहां आ गए और उन्होंने सभी बरातियों को बचाकर बाहर निकाला। वहां आए पुलिसकर्मियों ने कार को बाहर निकलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन कई घंटे तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। कार को जेसीबी मशीन मंगवाकर देर शाम बाहर निकलवाया गया।
इस हादसे में कार सवार सातों बराती मामूली रूप से घायल हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी, सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।