फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven ventilators of district hospital sent to hapur

हापुड़ भेजे जिला अस्पताल के सात वेंटीलेटर

Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven ventilators of district hospital sent to hapur
बागपत। कोरोना महामारी में हर जगह चिकित्सीय संसाधनों की कमी दिखाई दे रही है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने सात वेंटीलेटर हापुड़ भेज दिए हैं। विभाग का तर्क है कि यहां से गंभीर मरीजों को हापुड़ रेफर किया जाता है, इसलिए वेंटीलेटर हापुड़ भेजे हैं। सवाल यह है कि जिले के कितने मरीजों को हापुड़ में इन संसाधनों का फायदा मिल पाएगा। जिले से हापुड़ की दूरी करीब 70 किमी है। एक घंटे से ज्यादा समय वहां तक पहुंचने में लगता है। इससे मरीजों की जान जाने का खतरा हमेशा बना रहता है। बुधवार को ही पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी सुमन को खेकड़ा के अस्पताल से हापुड़ रेफर किया था, वह हापुड़ तक पहुंच भी नहीं पाए और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ऐसे में हापुड़ को सात वेंटीलेटर देने पर सवाल खड़ा होता है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के इलाज की नहीं है व्यवस्था
- जिले में एक भी एल-3 अस्पताल नहीं है। यहां से गंभीर मरीजों को मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली और हापुड़ रेफर किया जाता है। कई बार मरीज हायर सेंटर पहुंच भी नहीं पाते हैं और रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

जिले में 381 बेड हैं उपलब्ध
- जिले में तीन एल-2 अस्पताल हैं। जिनमें सरूरपुर, खेकड़ा और आर्यभट्ट कॉलेज डौला शामिल हैं। इनमें सरूरपुर और खेकड़ा में 75-75 बेड हैं। जबकि आर्यभट्ट कॉलेज में फिलहाल 100 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसे बढ़ाकर 500 बेड तक किए जाने की कार्ययोजना पर फिलहाल काम चल रहा है। इसके अलावा जिले के तीन निजी अस्पताल आस्था नर्सिंग होम, मेडिसिटी और क्रिस्टल हॉस्पिटल को भी कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए अधिकृत किया है। इन तीनों अस्पताल में कुल 131 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :- जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे मरीजों को हापुड़ रेफर किया जाता है। इसलिए यहां से सात वेंटिलेटर वहां भेजे गए हैं। डॉ. आरके टंडन, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed