फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven traders detained for violating Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर सात व्यापारी हिरासत में

Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Seven traders detained for violating Corona curfew
बागपत। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को सख्ती दिखाई। सीओ और इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ बाजारों में अभियान चलाया। दुकानें खुली मिलने पर सात दुकानदारों व रेस्टोरेंट संचालकों को हिरासत में ले लिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाजार में मौजूद ग्राहक भी भाग निकले। सभी व्यापारियों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगर में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साप्ताहिक बंदी के बावजूद व्यापारी प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। कई रेस्टोरेंट भी कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर खोले जा रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को कई दिन से मिल रही थी। रविवार को सीओ अनुज मिश्रा व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने फोर्स के साथ कोर्ट रोड, बड़ौत रोड, दिल्ली रोड, शौकत मार्केट, राष्ट्र वंदना चौक पर अभियान चलाया। इस दौरान दुकानें बंद कराईं। कोरोना कर्फ्यू में दुकानें खोलने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सात दुकानदारों व रेस्टोरेंट संचालकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों और रेस्टोरेंट संचालकों में अफरातफरी मच गई। थाना पुलिस ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन की कार्रवाई की गई है। निकट भविष्य में पुलिस अभियान चलाकर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed