फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven people including Lekhpal died due to fever in the district

जानलेवा बुखार से जिले में छह लोगों की मौत

Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven people including Lekhpal died due to fever in the district
बागपत / खेकड़ा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बुखार से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों में दहशत फैली हुई है। बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर लेखपाल समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बागपत तहसील में कार्यरत लेखपाल मुकेश यादव की भी बुखार से मौत हो गई। वह पूठड़ गांव के रहने वाले थे और नैथला गांव के लेखपाल थे। बुखार आने पर घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं लेखपाल संघ में भी शोक की लहर है। बागपत के यमुना रोड निवासी इजहार पुत्र इस्लाम और कोर्ट रोड निवासी ताजुल पुत्र रफिया की बुखार के चलते मौत हो गई। इसके अलावा नैथला गांव में प्रधान दिनेश की मां 85 वर्षीय रामकली का बुखार के कारण मौत हो गई। इसके अलावा खेकड़ा की नाला पार बस्ती निवासी 65 वर्षीय यामीन को पिछले तीन दिन से बुखार था। परिजन उसका नगर में ही एक प्राइवेट चिकित्सक से उपचार करा रहे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बस्ती के दहशतजदा लोगों ने अधिकारियों से सैनिटाइजेशन के साथ ही मोहल्ले से गुजर रहे गंदे नाले की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फखरपुर निवासी 58 वर्षीय सावित्री देवी भी पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका भी परिजन गांव में प्राइवेट चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उन्हें मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहा मंगलवार की रात्रि में उनकी मौत हो गई। इसी गांव के 55 वर्षीय जयभगवान को भी दो दिन पूर्व बुखार हुआ था। उसका भी परिजन प्राइवेट चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह मौत हो गई। नगर क्षेत्र में आए दिन हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
निरपुड़ा में तीन दिन में आठ लोगों की मौत से दहशत
दोघट। निरपुडा गांव में तीन दिन में आठ लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। जबकि सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक ग्रामीणों की जांच तक नहीं की।

कोरोना वायरस का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना से किसी न किसी की मौत हो रही है। निरपुड़ा गांव में पिछले 3 दिन में बीमारी से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण दहशत में है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। सैकड़ों लोगों को बुखार की शिकायत है। पूर्व ग्राम प्रधान मुनेश देवी के पुत्र निश्चय राणा ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से इस मामले की शिकायत भी की लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। स्वास्थ्य विभाग में अभी तक किसी की जांच नहीं कराई है। ग्रामीणों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि महामारी ग्रामीण क्षेत्र में भी अपने पैर पसार चुकी है। ग्रामीणों को स्वयं ही अपनी रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed