फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven people arrested from both sides, search for absconding accused continues

दोनों पक्षों के साथ लोग गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Seven people arrested from both sides, search for absconding accused continues
बड़ौत। क्षेत्र के गांव मलकपुर में सोमवार को पंचायत चुनाव के दौरान झगड़ा करने और पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाल में तैनात मलकपुर गांव के हल्का इंचार्ज दरोगा मंजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह पुलिस टीम के साथ चुनाव मतदान के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर मलकपुर गांव में पहुंचे थे तो वहां प्रधान पद के उम्मीदवार यशवीर पुत्र निर्मल और रणवीर पुत्र राजपाल अपने-अपने लगभग 20-25 समर्थकों के साथ झगड़ा कर मतदान को प्रभावित करना चाह रहे थे। प्रधान पद के उम्मीदवार और उनके साथी सतवीर पुत्र निर्मल, विपिन पुत्र शोभाराम, बिजेंद्र पुत्र जान सिंह, विक्रम पुत्र धर्मपाल समेत 10-12 अज्ञात लोगों के अलावा दूसरे प्रधान पद के उम्मीदवार रणवीर पुत्र राजपाल और उनके समर्थक नरेश पुत्र भोपाल, जितेंद्र पुत्र बलवीर, शौकेंद्र पुत्र बलधीर व 10-12 अज्ञात लोगों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी नहीं माने और झगड़ा करने पर उतारू ही रहे। आरोपियों पर बल प्रयोग कर खदेड़ना चाहा तो यशवीर और सतवीर पुलिस पर फायर कर फरार हो गए। आरोपियों पर जानलेवा हमला करने आदि के आरोप में धारा 147, 148, 149, 188, 269, 270, 353 औरेे 307 में मुकदमा दर्ज किया। एसएसआइ जाहिद खान ने बताया कि आरोपियों में से विपिन, बिजेंद्र, नरेश, जितेंद्र, शौकेंद्र, विक्रम, रणधीर को गिरफ्तार ैकर लिया। जबकि यशवीर और सतवीर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed