{"_id":"6390d4e50ca81c2c6321fe27","slug":"seven-boxers-selected-for-divisional-trial-baghpat-news-mrt6168081112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंडलीय ट्रायल के लिए सात बॉक्सरों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंडलीय ट्रायल के लिए सात बॉक्सरों का चयन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। ट्रायल में सात बॉक्सर का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर पुरुष वर्ग की प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जिला खेल कार्यालय में खिलाड़ियों को जनपदीय ट्रायल लिया।
ट्रायल में चयनकर्ताओं ने 48 से 51 किग्रा भार वर्ग में हरीश, 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में कपिल सिंह, 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु कुमार, 60 से 63.5 किग्रा भार वर्ग में नीरज, 63.5 से 67 किग्रा भार वर्ग में विजय शर्मा, 71 से 75 किग्रा भार वर्ग में मानवेंद्र और 86 से 92 किग्रा भार वर्ग में प्रभात का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी दस दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। मौके पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान, महासचिव डॉ प्रदीप ढाका, कोषाध्यक्ष विवेक चौधरी, मुख्य संयोजक डॉ मौजपाल सिंह, उपसचिव विपिन चौधरी मौजूद रहे।