फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sero survey of health department in vinaipur

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव विनयपुर में किया सीरो सर्वे

Sun, 06 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
sero survey of health department in vinaipur
खेकड़ा। कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ते ही सीरो सर्वे शुरू हो गया है। आबादी में कितने लोग संक्रमित हुए इसका पता लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के गांव विनयपुर में सीरो सर्वे किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटते ही प्रदेश भर में सीरो सर्वे शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव विनयपुर पहुंचकर सीरो सर्वे किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि सर्वे से पता लगाया जाएगा कि कितनी आबादी कोरोना संक्रमित हुई है। कितने फीसदी लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में चुने गए लोगों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इस सर्वे में लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडीज की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। इससे कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का भी पता चलेगा। कोरोना की पहली लहर में सितंबर में बागपत समेत प्रदेश के 11 जनपदों में स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे कराया था। इसमें 22.1 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज पाई गई थी।
विज्ञापन

सर्वे में सभी उम्र के लोगों को शामिल किया गया है। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं के साथ मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के खून के नमूने भी लिए गए। इनकी जांचकर रिपोर्ट तैयार होगी। पिछले वर्ष लिए गए नमूनों की तरह ही आने वाली तमाम रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद सरकार को तय करना होगा कि आखिर कोरोना की दूसरी लहर में लोगों में कितनी हार्ड इम्युनिटी बनी है। वहीं, कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए कितनी क्षमता विकसित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed