फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sent a message of goodwill to all religions

सर्वधर्म सद्भावना का संदेश दिया

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sent a message of goodwill to all religions
आचार्य सुभद्र मुनि को कुरान शरीफ भेंट करते सैय्यद अरशद मदनी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सर्वधर्म एकता परिषद के तत्वावधान में सर्वधर्म सद्भावना दिवस और विश्व शांति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें सभी धर्म गुरुओं ने मंच साझा किया और सभी समाज को एकता और सर्वधर्म सद्भावना का संदेश दिया। 
विज्ञापन


सर्वप्रथम अमित राय जैन ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद विभिन्न धर्मों से पहुंचे धर्म गुरु जैनाचार्य सुभद्र मुनि, ईसाई समाज के प्रतिनिधि फादर बीजू उप्पुविट्लि, आचार्य डॉ. याज्ञवल्यक चतुर्वेदी हिंदू समाज, ब्रह्मा कुमार तेजबीर सिंह आदि ने प्रार्थना सभाएं कीं। जैन समाज के लोगों ने धर्म गुरुओं को अभिनंदन पत्र और ग्रंथ भेंट किए। इस मौके पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने कहा जो जुल्म करता है, किसी का हक छीनता है, उसे ईश्वर वा अल्लाह माफ नहीं करता। उन्होंने कहा ईश्वर और अल्लाह एक हैं और हम सभी उनकी संतान हैं। जमीयत शहर में हो, गांव में हो सबके लिए बराबर है। गौरा हो काला हो, एक समाज का आदमी है। 

विज्ञापन


 इस मुल्क में रहने वाला यहां का इंसान है। हम सब भारतीय हैं। उन्होंने कहा हमारे मुल्क की संस्कृति की विश्व में तारीफ होती है, लेकिन आज हमारे बीच सियासी लोग खाई खोद रहे हैं। जबकि पुराने समय में छोटा बड़ों और बड़ा छोटों का सम्मान करते थे और आपस में प्यार था। हम सभी को मिलकर पुराने समय की याद करते हुये वहीं संस्कार लाने होंगे, तभी समाज एकजुट रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 जैन आचार्य सुभद्र मुनि ने कहा हिंदू-मुस्लिम सब आपस में मिलकर देश में चल रही विकट समस्या का समाधान करें। कोई किसी के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा भगवान महावीर, अल्लाह, ईश्वर एक ही है, केवल नाम अलग-अलग है। इंसान यदि एक दूसरे के नजदीक आएगा और मिलेगा तो दुनिया में कोई ऐसी समस्या नहीं जो दूर न हो सके। कार्यक्रम का संचालन अमित राय जैन ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक विनय शर्मा रहे। 

 


इसमें जयप्रकाश जैन, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, वाल्मीकि समाज के चौधरी सुक्रम पाल सिंह, ब्राह्मण समाज के चौधरी रामकिशन शर्मा, जमीयत उलेमा ए हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मोहम्मद आरिफ मलिक, पूर्व मंत्री कोकब हमीद, बागपत के मौलाना बिलाल अहमद, राकेश चौहान, घनश्याम शर्मा, मुफ्ती अब्बास, शाबिर आदि रहे।
 

खिताब से नवाजा गया
बड़ौत। मंच पर जैन आचार्य सुभद्र मुनि ने अरशद मदनी को जैन ग्रंथ और अरशद मदनी ने जैन आचार्य को कुरान भेंट की और इस अवसर पर जैनाचार्य सुभद्र मुनि को सर्वधर्म सद्भावना प्रर्वतक की उपाधि दी। जबकि अरशद मदनी को शान - ए - हिंदुस्तान खिताब से नवाजा गया।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बड़ौत। सुरक्षा की दृृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रवेश के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को तलाशी के दौरान अंदर भेजा जा रहा था। वहीं सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार भी पुलिस बल के साथ वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed