फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Send the child observation home who ran away from Nepal

नेपाल से भागकर आए बच्चे को संप्रेक्षण गृह भिजवाया

Wed, 19 Jul 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 19 Jul 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
मां-बाप की पिटाई से क्षुब्ध होकर नेपाल का एक मासूम खेकड़ा के एक आश्रम पहुंचा। खेकड़ा पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराकर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। परिवार का पता न चलने पर मेरठ के संप्रेक्षण गृह भिजवाया।
विज्ञापन


खेकड़ा के आश्रम में नेपाल से भागकर आया एक बच्चा शरण लिए हुए था। जहां पर उसका पदाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जाने लगा। इसकी सूचना किसी ने खेकड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराने के बाद सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया सभी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी मां ने चिमटे से उसकी पिटाई की और पिता भी आए दिन मारपीट करते रहते थे। जिस कारण अपने घर से बाहर निकला। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के न्याय प्राधिकारी आर यादव ने बताया कि परिवार की जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस कारण बच्चे को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजने के आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed