फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Send messages to officers on WhatsApp by putting a photo of DM

Baghpat News: डीएम का फोटो लगाकर व्हाट्स एप पर अधिकारियों को भेजे मैसेज

Wed, 22 May 2024 04:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Send messages to officers on WhatsApp by putting a photo of DM
डीएम जितेंद्र प्रताप की डीपी लगाकर एडीएम पंकज वर्मा के नाम से किए गए मैसेस । स्रोत:सोशल मिडिया
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर अधिकारियों को मैसेज भेजे गए। अधिकारियों से फ्री होकर मैसेज पर बातचीत करने के लिए लिखा गया है। हालांकि अधिकारी को ठगी करने के लिए रुपये मांगने की बात अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले का उस समय पता चला, जब डीएम का फोटो लगाकर व्हाट्सएप से एडीएम पंकज वर्मा को मैसेज किया गया। एडीएम से हाल पूछने के साथ कार्य के बारे में जानकारी के लिए मैसेज किया गया। इसके साथ ही लिखा गया कि अगर वह फ्री होते हैं तो उनका मैसेज देखकर जवाब दें। एडीएम पंकज वर्मा ने इस बारे में डीएम को बताया। जिसके बाद डीएम ने सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए सतर्क रहने और ठगों का शिकार नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

- जन सेवा केंद्रों पर कार्यों की रेट लिस्ट नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई
बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र्र से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की। जहां अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्रों पर सभी कार्यों के लिए रेट लिस्ट लगाई जाए और ऐसा नहीं करने वाले केंद्र संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 1272 जन सेवा केंद्र संचालित हैं। जिनके माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, कुटुंब रजिस्टर की नकल एवं राशन कार्ड आदि सुविधाएं दी जाती है। इनके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ जन सेवा केंद्रों द्वारा पिछले एक वर्ष में एक से सौ की ट्रांजेक्शन हुई है। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ई-डिस्टि्रक्ट पर कम ट्रांजेक्शन करने वाले जन सेवा केंद्रों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कहा कि अगर कोई केंद्र संचालक किसी से ज्यादा पैसे लेता है तो उसकी शिकायत एसडीएम के पास करें। जिससे उस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed