फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Self-help group women becoming self-reliant

आत्मनिर्भर बन नहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Self-help group women becoming self-reliant
अमीनगर सराय (बागपत)। बसौद गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। गांव की महिलाएं घरेलू कार्य के साथ-साथ अब सरकार से मिले अनुदान से खेती में भी अपने हाथ आजमा रही है। गांव की महिलाएं गन्ना, ज्वार, मक्का और सब्जी की खेती कर अपनी आजीविका चला रही है। गांव में फिलहाल 15 स्वयं सहायता समूह है। समूह की महिलाएं कारपेट बनाने से लेकर फसलें उगा रही है। गांव में 2017 से पहले समूह का गठन किया गया था। अब गांव में 60 स्वयं सहायता समूह है।
विज्ञापन

गांव के चंडी देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुरेखा ने बताया कि उसने स्वयं सहायता समूह की धनराशि से उसने एक एकड़ में धान की खेती उगाई।
माता वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष निर्मला ने बताया कि उसने एक एकड़ भूमि उगाही पर देकर भिंडी की फसल उगाई। खेत में 20 से 25 क्विंटल भिंडी की पैदावार हुई। उसने सब्जी का औसतन दाम करीब 20 रु प्रति किलो मिला है।
विज्ञापन

चांदनी समूह ने गांव में गन्ने की खेती कर रही है। इसके अलावा गांव के कई सहायता समूह दरी, चटाई, पायदान, कालीन व अन्य रोजगार में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed