फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Selection of boxers for state level boxing competition

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मुक्केबाजों का चयन

Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Selection of boxers for state level boxing competition
ड़ौत के जनता वैदिक कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बॉक्सर - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए शनिवार को बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में हुए ट्रायल में मुक्केबाजों का चयन किया गया। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान व महासचिव प्रदीप ढाका ने बताया कि नोएडा के जेएसबी बॉक्सिंग क्लब में 19 से 21 जून तक होने वाली राज्य स्तरीय यूथ पुरुष एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 46 से 48 किग्रा भार वर्ग में दीपांशु राणा, 48-51 किग्रा वर्ग में निशांत कुमार, 60-63.5 किग्रा वर्ग में हिमांशु, 67-71 किग्रा वर्ग में विशाल तोमर व 71-75 किग्रा वर्ग में बलवंत का चयन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डा. जयकुमार सरोहा, मुक्केबाज संघ के मुख्य संरक्षक डा. मौजपाल सिंह, धारा सिंह, दीपक चौहान, अमित तोमर, वागीश भारद्वाज, अभिषेक जैन, अरविंद राणा, मनोज तोमर, पवन खोखर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed