फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Security tightened for CM's visit

सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Security tightened for CM's visit
किसान इंटर कालेज के गेट पर तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीएम योगी के दौरे को लेकर बागपत में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से लेकर कलक्ट्रेट तक, मवीकलां व सीएचसी में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। उधर सीएम का काफिला आते ही हाईवे पर वाहन रुकवा दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारी हाइवे पर गश्त करते रहे। जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पहुंचा तो पुलिस ने वाहनों को रुकवा दिया और सीएम के जाने के बाद ही आवागमन सुचारु कराया। जिसके चलते दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
नेशनल हाईवे को वन-वे किया
सीएम के कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक तरफ से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। जिसके बाद डीएम आवास के सामने से वनवे कर दिया। जहां एक घंटे तक हाईवे वन-वे रहा। सीएम के कलक्ट्रेट से वापस जाने के बाद हाइवे सुचारु कराया।
विज्ञापन

सुबह बंद रही दुकानें, दोपहर बाद खुली
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर रविवार को पुलिस ने कोर्ट रोड और सिसाना रोड की दुकानों को बंद करा दी। दोपहर को सीएचसी के निरीक्षण के बाद कोर्ट रोड की दुकानें खुलीं, मगर सिसाना रोड की दुकानें शाम तक बंद रहीं। व्यापारियों का कहना था कि दुकानें बंद रहने से रविवार को व्यापार प्रभावित रहा और लोगों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बागपत में रास्ते में रुका सीएम का काफिला, व्यापारियों ने किया स्वागत
बागपत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने होली चौक पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को चांदी की गाय व पुष्प भेंट किए। यह सीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं था, लेकिन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए यह कार्यक्रम तुरंत कराया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, अध्यक्ष मनोज गोयल, महामंत्री विक्की चौधरी, अभिषेक जैन, राजेश खुराना, नवीन राजपूत, अरविंद गोयल, प्रेम गुलियानी, आनंद चौहान, शहजाद मलिक, मुनीस खां, सूर्यप्रकाश चौहान, कमल वशिष्ठ, राकेश चौहान, ताहिर मलिक मौजूद रहे।
----
रविवार को प्रभावित रहा व्यापार
- सीएम के दौरे के दौरान बाजार बंद होने से व्यापार प्रभावित हुआ, बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को भी परेशानी हुई। विक्की, होटल संचालक
- रविवार को छुट्टी की वजह से व्यापार अधिक होता है। सीएम के दौरे के कारण रविवार को पूरा दिन दुकान बंद रही। मिंटू चौहान, दुकानदार
- सीएम के सीएचसी के निरीक्षण के कारण रविवार को दुकान बंद रही। दुकान बंद होने से रविवार को दुकानदारी प्रभावित हुई है। - विनोद शर्मा सिसाना रोड
- सप्ताह में रविवार को अधिक दुकानदारी होती है। रविवार को दोपहर तक होटल बंद रहने के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है। - श्याम सुंदर, होटल संचालक
-------------

बागपत कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर रोके गए वाहन व तैनात प?

बागपत कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर रोके गए वाहन व तैनात प?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed