फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Secondary Teachers Association staged a sit -in at Jivini office

Baghpat News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिविनि कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 26 Jul 2024 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Association staged a sit -in at Jivini office
-व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्ण कालिक का दर्जा, वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने की मांग
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन और अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

उनका कहना था कि शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का समाधान नहीं कराया जा रहा है। एक अप्रैल 2005 से पूर्व जारी विज्ञापन के आधार पर भर्ती शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा, मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदेश में 2200 तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। जिले में भी लगभग 40 तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है। उन्होंने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, बोर्ड परीक्षा के पारिश्रमिक का भुगतान कराने, राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की भांति निशुल्क चिकित्सका सुविधा, विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्ण कालिक का दर्जा, शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन वृद्धि और सामूहिक बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने शिक्षकों के प्रकरणों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला मंत्री सतवीर सिंह, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, मुकेश राज शर्मा, डॉ प्रशांत जैन, वीर सिंह, योगेंद्र शर्मा, रवि दत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गीता रानी, अर्चना चौहान, रश्मि राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed