फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Second accused involved in the murder of tubewell mistry arrested

नलकूप मिस्त्री की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Second accused involved in the murder of tubewell mistry arrested
बागपत। नलकूप मिस्त्री की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पहलवान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

सुन्हैड़ा गांव निवासी नलकूप मिस्त्री अमरपाल पंवार का शव बुधवार सुबह काठा-बंदपुर संपर्क मार्ग पर पड़ा मिला था। मिस्त्री के बेटे उधम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता ने अभिषेक निवासी काठा के नलकूप का सबमर्सिबल चार दिन पहले ठीक किया था। लेकिन सबमर्सिबल दोबारा बंद होने पर अभिषेक अपने एक साथी संग उसके पिता को घर से लेकर गया था। इसके बाद बंदपुर-काठा मार्ग पर उसके पिता की धारदार हथियार से गर्दन पर हमला करके हत्या कर दी गई। इस मामले में अभिषेक को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसके साथी प्रिंस निवासी काठा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

हिंदू संगठन की पदाधिकारी से गाली-गलौज व अभद्रता
बागपत। हिंदू संगठन के महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि लुहारी गांव का सुमित दांगी कई साल से फोन पर परेशान कर रहा है। वह चुनाव लड़वाने व टिकट दिलवाने की बात कहता है और उस पर मिलने का दबाव बनाता है। आरोप है कि उसको फोन पर ब्लॉक कर दिया तो अर्जुन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गाली-गलौज करने के साथ ही अभद्रता की गई। गांव में छवि धूमिल करने व जान से मारने की धमकी दी गई। इससे परेशान होकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं महिला पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करके केवल आईटी एक्ट की धारा में दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed