{"_id":"611d488f8ebc3e79e9052953","slug":"search-continues-for-absconding-attackers-police-raided-kahkra-news-mrt5522511146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हमलावरों की तलाश जारी, पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार हमलावरों की तलाश जारी, पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव प्रकरण
गांव में शांति कायम, मंदिर परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव प्रकरण के फरार आरोपी अभी तक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है। बुधवार को भी पुलिस की दबिश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, गांव में शांति कायम है। मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात है।
बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में 15 अगस्त को पारस प्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा था। महोत्सव में बड़ौत निवासी सैकड़ों जैन श्रद्धालु भी शामिल हुए थे। मंदिर के बाहर बड़ागांव निवासी युवक नदीम बिरयानी के ठेले पर जैन शिकंजी बेच रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर उसने 70-80 लोगों को बुलाकर जैन श्रद्धालुओं पर तलवार, लाठी डंडो, पेट्रोल बम आदि से हमला किया था। तमंचों से फायर भी किए गए थे। साथ ही पथराव कर श्रद्धालुओं की बसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हमले में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु चोटिल हुए थे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शराफत, शहजाद अली, सोनू, अरशद, नदीम निवासीगण बड़ागांव, जफरूदीन, सादिल, हाशिम निवासी प्रेमपुरी लाइनपार कस्बा खेकड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। करीब 80 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
बुधवार को भी फरार आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस की दबिश जारी रही। उधर, मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि गांव में जनजीवन पूरी तरह सामान्य है। फरार हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।