{"_id":"5e10d2a78ebc3e87f62f7021","slug":"sdo-accused-of-demanding-facility-fee-baghpat-news-mrt4620078187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विद्युत निगम के एसडीओ पर एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालक से बिजली बिल भुगतान से बचत की 30 प्रतिशत धनराशि सुविधा शुल्क के रूप में मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने ऊर्जा मंत्री व विद्युत निगम के प्रबंधक निर्देशक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि वह सोनीपत बस स्टैंड स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर 21 नवंबर से कार्य कर रहा है। आरोप है कि 25 दिसंबर 2019 को एसडीओ रितेश्वर बंधु आए और बिजली बिल भुगतान की बचत से 30 प्रतिशत की धनराशि सुविधा शुल्क के रूप में मांगने लगे। मना करने पर एसडीओ ने केन्द्र पर न आने की धमकी दी। आरोप है कि एसडीओ केन्द्र पर रखे लैपटॉप, प्रिंटर व बिजली बिल भुगतान का सामान भी नहीं उठाने दे रहे है। इससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। निगम के आला अधिकारी भी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। पीड़ित ने ऊर्जा मंत्री व विद्युत निगम के प्रबंधक निर्देशक से कार्रवाई की मांग है।
उधर, एसडीओ रितेश्वर बंधु ने कहा कि आरोप निराधार है। कोई सुविधा शुल्क नहीं मांगा। शिकायतकर्ता जानबूझकर झूठी शिकायत कर रहा है। जिस केन्द्र को संचालित करने की बात विकास कह रहा है, वहा पर पहले से ही विभाग ने एक अन्य व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंप रखी है। वहीं, इस संबंध में एसई रणविजय सिंह ने कहा कि अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। फोन पर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। लिखित में शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।