एसडीएम ने डाकघर कर्मियों को फटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगन बिहार निवासी दिव्यांग राजवीरी पत्नी देशपाल पंवार तहसील पहुंची और एसडीएम दीपाली कौशिक से शिकायत की डाकघर कर्मियों ने उसे लाइन में लगने के बावजूद पैसे देने से इंकार कर दिया। जबकि नौ दिसंबर को बेटी की शादी है, लेकिन चार दिन तक लाइन में लगने के बाद भी पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। डाकघर कर्मी मनमानी कर रहे हैं। दिव्यांग महिला की पीड़ा सुनकर एसडीएम दीपाली कौशिक दिव्यांग महिला को अपनी गाड़ी मेें बैठाकर डाकघर पहुंची। इस दौरान डाकघर मेें लाइन में खडे़ लोगों ने विभागीय कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत की। एसडीएम ने डाकघर कर्मियों को हड़काया और कहा यदि दोबारा से शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई होगी। डाकघर इंचार्ज भगवानदास ने कहा ग्राहकों के साथ कोई मनमानी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद एसडीएम ने गांधी रोड स्थित सिंडिकेट बैंक का निरीक्षण किया ।
दो हजार का नोट भी बना आफत
खेकड़ा। सरकार के नोट बंद किए दस दिन हो गए, लेकिन नये नोट पुराने नोटों की एवज में बदलवाने और खातों से धनराशि निकालने के लिए बृहस्पतिवार को भी लोगों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नहीं आई । पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुटी रही। साथ ही जिन लोगों को भी रुपये बदलकर दिए जा रहे हैं। इनमें अधिकांशतया दो हजार के नोट हैं। डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, सुखपाल सिंह, रवि चौधरी, अमित, सुनील आदि ने कहा 2000 का नोट लेने के बाद उनको चेंज नहीं किया जा रहा है।