फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDM ended the hunger strike of councilors

Baghpat News: एसडीएम ने समाप्त कराई सभासदों की भूख हड़ताल

Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
SDM ended the hunger strike of councilors
बागपत। नगर पालिका में चल रही सभासदों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन समाप्त हो गई। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने सभासदों की शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने ईओ कार्यालय की कुर्सी और मेज ठीक होने के बाद भी लाखों रुपये खर्च करके नया फर्नीचर मंगवाने का आरोप लगाया। साथ ही आठ कर्मियों का वेतन निकलवाने का भी आरोप लगाया, जो नगर पालिका में कार्य नहीं कर रहे। इस प्रकरण में सभासदों ने नगर पालिका में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को दूसरे दिन भी सभासदों की भूख हड़ताल जारी रही। बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने सभासदों की समस्या सुनी और समाधान कराने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन

एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने के बाद भी प्रस्ताव मंजूर करने समेत अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की। इसमें समिति का गठन कराकर का जांच कराई जाएगी। इस दौरान विनोद शर्मा, संजय रुहेला, राजबीर चौहान, मोहन चौहान, मनीष गर्ग, गोपाल वर्मा, नंदलाल डोगरा, विनोद गुप्ता, अमित अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed