फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scrub typhus attack in Meerut division intensified, number of patients increased to forty two

खतरा: मेरठ मंडल में स्क्रब टाइफस का हमला तेज, 42 हुई मरीजों की संख्या, डेंगू के 18 केस आए सामने

Sun, 19 Sep 2021 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Sep 2021 11:06 AM IST
सार

मेरठ शहर में कोरोना से तो अब राहत है, लेकिन डेंगू, वायरल बुखार और स्क्रब टाइफस आफत बन रहा है। एक महीने में मेरठ मंडल में स्क्रब टाइफस के 42 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Scrub typhus attack in Meerut division intensified, number of patients increased to forty two
मेरठ में डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में शनिवार को 18 नए मरीज मिले। अब तक कुल 177 मिल चुके हैं। अब 94 केस सक्रिय हैं और 83 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मरीज रोहटा, मलियाना जयभीमनगर, मवाना और सरूरपुर के रहने वाले हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई है। दूसरी तरफ जिला मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में नारंगपुर, तेज विहार, फाजिलपुर, पल्लवपुरम, कसेरू बक्सर, जय भीम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और साबुन गोदाम 34 घरों में लार्वा मिले हैं। यहां 34 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।  

विज्ञापन


शहर में कोरोना से तो अब राहत है, लेकिन डेंगू, वायरल बुखार और स्क्रब टाइफस कहर बरपा रहा है। पिछले एक महीने में मेरठ मंडल में स्क्रब टाइफस के 42 मरीज मिल चुके हैं, जबकि डेंगू के मरीजों की संख्या 338 पहुंच गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बागपत:  चौ. अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाने के लिए छपरौली में जुट रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार का कहना है कि डेंगू या स्क्रब टाइफस के मरीज मंडल में बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पतालों में डेंगू वार्ड बने हैं और जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। स्क्रब टाइफस के लक्षण मिलने पर तुरंत टेस्ट कराएं। अपंजीकृत डॉक्टर से इलाज न कराएं। टाइफस आरिएंटिया त्सुत्सुगामशी बैक्टीरिया के कारण होती है। मंडल में अलग से टीमें गठित की गई हैं।

फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि स्क्रब टाइफस में मरीजों के जोड़ों में दर्द होता है। बुखार के साथ शरीर पर निशान पड़ जाते हैं। 7 से 8 दिन में मरीज ठीक हो जाता है। जिन लोगों को लंबे समय से बुखार या स्किन पर निशान बना रहता है। 

स्क्रब टाइफस 

जिला    मरीजों  की संख्या
गाजियाबाद    34 
गौतमबुद्धनगर     03 
हापुड़        02 
मेरठ         01 
बुलंदशहर         01 
बागपत      01 
   

 
डेंगू की स्थिति 

जिला   मरीजों  की संख्या
गाजियाबाद         125 
गौतमबुद्धनगर           16 
हापुड़             08 
मेरठ              177 
बुलंदशहर               01 
बागपत           11 


कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला : शनिवार को 4631 सैंपलों की जांच हुई। इनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। सक्रिय केस तीन हैं, इनमें एक अस्पताल और दो घर पर हैं। ब्लैक फंगस के 348 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed