फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools will adopt the District Panchayat members

स्कूलों को गोद लेंगे जिला पंचायत सदस्य

Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Schools will adopt the District Panchayat members
meeting
बागपत। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में शिक्षा के गिरते हुए स्तर पर चिंता व्यक्त की गई। प्रस्ताव रखा गया कि हर सदस्य और अधिकारी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा के स्तर को सुधारने में सहयोग करें। जिसका सभी ने स्वागत किया गया। वहीं बैठक में भट्ठों से सालाना 10 हजार रुपये जमा करने के प्रस्ताव पारित हुआ। 
विज्ञापन


 जिला पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष से हैंडपंप, लाइटे और खंडजे सही करवाने का प्रस्ताव रखे। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि भट्ठों    से अब 10 हजार रुपये सलाना लिया जाएगा। 
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पिलाना अनीस यादव ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में शिक्षा का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। जिसको सुधारने हर सदस्य सहित अधिकारियों को जिले के परिषदीय विद्यालयों को गोद लेना होगा जिससे शिक्षा का स्तर सुधारा जा सकता है। जिस पर सभी ने ब्लॉक प्रमुख के इस प्रस्ताव का स्वागत किया। सभी जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख ने अपने-अपने गांवों के परिषदीय विद्यालयों को गोद लेंगे। उन्होंने हरिया खेड़ा गांव के विद्यालयों को गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य योगेश धामा विद्यालयों के गोद लेने के प्रस्ताव को सही बताया। गांवों के विद्यालयों को गोद लेकर व्यवस्था को सुधरवाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिला में शिक्षा को सुधारने के लिए प्रयास किया जाएगा। स्कूलों को गोद लेकर छात्रों अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार बली ने कहा वह भी अपने गांवों के विद्यालयों के गोद लेकर उनका सुधार करवाएंगे। सीडीओ जेपी रस्तोगी ने प्रस्ताव को सराहते हुए सहयोग कराने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य मुब्बसिर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, ठा. प्रदीप सिंह, लेखराज, वीरेंद्र तेजान, एएमए प्रदीप कुमार सक्सेना, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह सहित सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed