फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools colorful program on the eve of Hariyali Teej

हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर स्कूलों रंगारंग कार्यक्रम

Sun, 31 Jul 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Schools colorful program on the eve of Hariyali Teej
खेकड़ा के किंड़र गार्ड़न प्ले स्कूल में हरियाली तीज पर्व कार्यक्रम में झूला झूलते बच्चे - फोटो : KAHKRA
बागपत, खेकड़ा। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर खेकड़ा के स्कूलों में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मेंहदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर की शिक्षण संस्थाओं गुरुकुल विद्यापीठ, जैन बाल एकेडमी, चेरी ब्लोसम किंडर गार्डन प्ले स्कूल आदि में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने तीज महोत्सव के गीतों पर नृत्य किया। छात्रों ने पतंग बनाओ प्रतियोगिता और छात्राओं ने मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, बीना जैन, कोमल शर्मा समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्रा-छात्राएं मौजूद रहे।

हरियाली तीज पर्व को लेकर खेकड़ा मे ब्यूटी पार्लर में हाथों में मेहंदी लगवाती महिला

हरियाली तीज पर्व को लेकर खेकड़ा मे ब्यूटी पार्लर में हाथों में मेहंदी लगवाती महिला- फोटो : KAHKRA

खेकड़ा की जैन बाल एकेड़मी मे हाथों मे लगी मेहंदी दिखाती छात्राए

खेकड़ा की जैन बाल एकेड़मी मे हाथों मे लगी मेहंदी दिखाती छात्राए- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed