फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools are lagging behind in updating students' data on the U-Dias portal

Baghpat News: यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट करने में पिछड़ रहे स्कूल

Wed, 28 Aug 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Schools are lagging behind in updating students' data on the U-Dias portal
बागपत। विद्यार्थियों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा है। जिले के 70 से अधिक विद्यालयों की स्थिति खराब है। इनमें से 23 विद्यालयों ने अभी तक एक भी विद्यार्थी का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। बीएसए ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में फर्जी नामांकन रोकने के लिए शासन ने विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से भी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को बार-बार विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 70 विद्यालय ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनकी स्थिति सबसे खराब है। इनमें 23 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने सत्र 2023-24 के मुकाबले एक भी विद्यार्थी का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। बीएसए गीता चौधरी ने ऐसे विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर जल्द अपडेट करने और निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed