{"_id":"60772b2f8ebc3e590c0a2478","slug":"school-cooks-will-prepare-food-for-polling-parties-baraut-news-mrt534487051","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करेंगी स्कूली की रसोइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करेंगी स्कूली की रसोइयां
विज्ञापन
बड़ौत। पंचायत चुनाव में मतदान कराने के लिए बूथों पर रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करने का जिम्मा स्कूल के रसोइयों का होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही मिड डे मील में समन्वयक को इसकी निगरानी करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को अच्छा एवं पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में बने हर बूथ पर कम से कम दो रसोइयों की तैनाती होंगी।
शिक्षकों को चस्पा करना होगा रसोइयों का नाम व नंबर
स्कूलों में बने बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसीलिए बीईओ ने सभी शिक्षकों को अपने स्कूल के रसोइयों के नाम एवं उनके मोबाइल नंबर लिखकर चस्पा करने के लिए कहा गया है।
बूथों पर कमियां दूर करने के बाद विद्यालय छोड़ेंगे शिक्षक
परिषदीय स्कूलों में बने बूथ पर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। रैंप, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण आदि के मुकम्मल इंतजाम रहे। बीईओ ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे विद्यालय तभी छोड़ेंगे जब बूथ पर सभी कमियां दूर हो जाएं।