फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School closed due to Kanwar Yatra, but studies will continue

Baghpat News: कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद, लेकिन पढ़ाई रहेगी चालू

Sun, 09 Jul 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
School closed due to Kanwar Yatra, but studies will continue
बागपत। कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। क्योंकि चार दिन की छुट्टी को देखते हुए स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर पढ़ाई कराने की तैयारी कर ली है, जिससे पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। साथ ही विद्यार्थी घर में रहकर अन्य कार्यों में समय बिताने की जगह पढ़ाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन

श्रावण माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अधिकतर कांवड़िये शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर कोई हादसा नहीं हो, इसलिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण विद्यार्थियों का स्कूलों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए ही जिला प्रशासन ने 12-15 जुलाई तक सभी स्कूल व कालेजों की छुट्टी कर दी हैं और उसके अगले दिन रविवार का अवकाश है। इस तरह पांच दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसलिए स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है। जिले में करीब 80 निजी स्कूल हैं और इनमें से दस से ज्यादा ने ऑनलाइन कक्षा चलाकर पढ़ाई कराने की तैयारी की है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर निरंतरता बनी रहती है और वह स्कूलों की तरह उतना ही समय पढ़ाई जरूर करते हैं।
विज्ञापन

--
कांवड़ यात्रा के दौरान छुट्टी रहने पर कुछ कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे पढ़ाई निरंतरता बनी रहे और कोर्स भी समय पर पूरा हो सके। इसके लिए तैयारी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित चौहान, प्रधानाचार्य गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
--
कांवड़ यात्रा के कारण पांच दिन की छुट्टी की गई हैं। ऐसे में घर में बच्चे सही से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। इस कारण से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिससे पढ़ाई नियमित रहे और स्कूल की तरह ही पढ़ाई को पूरा समय विद्यार्थी देते रहे।
अजय गोयल, प्रबंधक सेंट एंजेल्स स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed