फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Savitri Bai Phule's birthday celebrated with resolutions

संकल्पों के साथ मनाया सावित्री बाई फूले का जन्मदिवस

Sun, 03 Jan 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Savitri Bai Phule's birthday celebrated with resolutions
बड़ौत। मोहल्ला पट्टी मेहर में रविवार को सावित्री बाई फूले का 190वां जन्मदिवस मनाया गया। सैनी समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एकदूसरे का मुंह मीठा किया। साथ ही सावित्री बाई फूले के पदचिह्नों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्याम सिंह सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुंदरपाल सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फूले समाज के मजबूर व गरीब लोगों की आवाज थी। युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में सावित्रीबाई फूले का जन्म हुआ था। 1940 में ज्योतिराव याने ज्योतिबा फूले से उनका विवाह हुआ था। वह पुणे में 1848 में कन्या स्कूल खोलने वाली और टीचर्स-पैरेंट्स मीटिंग शुरू करने वाली देश की पहली महिला थीं। संजय सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले समाज में जो बदलाव की लकीर खींची थी, उसे और आगे तक बढ़ाने का हमें संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर शीशपाल सैनी, अनिल सैनी, संजय सैनी, नितिन सैनी, गोविंद सैनी, गौरव सैनी, बिट्टू, भावना, पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed