फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saurabh's body found near Pakka Ghat, house lamp extinguished

पक्का घाट के पास मिला सौरभ का शव, बुझ गया घर का चिराग

Sun, 19 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saurabh's body found near Pakka Ghat, house lamp extinguished
पिता ईंट भट्ठे पर करते हैं मजदूरी, इकलौता बेटा था सौरभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सिसाना गांव के निकट यमुना नदी में डूबे किशोर सौरभ का शव यमुना के पक्का घाट के पास बरामद हुआ है। वह अपने पिता की इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सौरभ का शव मिलने की सूचना के बाद सिसाना और सौरम में गम का माहौल है।

मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी सौरभ (17) पुत्र सतेंद्र अपने भांजे कसेरवां गांव निवासी कर्ण (16) के साथ शनिवार को सिसाना गांव में अपने दोस्त कमल (16) के घर आए थे। तीनों दोस्त काम की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों यमुना नदी में नहाने चले गए। कुछ लोगों ने डूबते कर्ण और कमल को बचा लिया, जबकि सौरभ लापता था। रविवार को सुबह के समय सौरभ का शव बागपत नगर में यमुना के पक्का घाट के पास मिला। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव सिसाना और सौरम के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किशोर के पिता सतेंद्र ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सौरभ भी अपने दोस्त के पास काम की तलाश में आया था, लेकिन हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed