फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Satyendra Khokhar became the President and Mahendra Bansal became the General Secretary

सत्येंद्र खोखर अध्यक्ष और महेंद्र बंसल बने महामंत्री

Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Satyendra Khokhar became the President and Mahendra Bansal became the General Secretary
बागपत में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत मिलने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ खुशी म? - फोटो : BAGHPAT
सत्येंद्र खोखर अध्यक्ष और महेंद्र बंसल बने महामंत्री
विज्ञापन

बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सत्येंद्र खोखर अध्यक्ष और महेंद्र सिंह बंसल महामंत्री चुने गए हैं। सत्येंद्र खोखर ने ओमपाल सिंह मान को 58 वोट से हराकर जीत दर्ज की, जबकि महेंद्र सिंह बंसल ने 13 वोट से नीरज कुमार शर्मा को हराया। अधिकतर पदों पर सत्येंद्र खोखर पैनल को जीत मिली है। विपक्षी पैनल से कोषाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार यादव व संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर लवकुश कुमार त्यागी ही जीत दर्ज कर सके।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से चौ. चरण सिंह सभागार में मतदान शुरू हुआ। वकीलों को परिचय पत्र दिखाने के बाद कोरोना नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मतदान दोपहर दो बजे तक चला। 2.30 बजे से मतगणना शुरू की गई, जिसमें लगातार उतार-चढ़ाव चलता रहा। मतगणना खत्म होने के साथ ही जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नाम साफ हो गए। चुनाव को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा व सदस्यों आदिश जैन, योगेंद्र पाल सांगवान के अलावा अधिवक्ताओं राजेंद्र कुमार तोमर, वीर सिंह श्योराण, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा, अंकुर स्वामी, बार क्लर्क सतेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, दीपक कुमार, टंकक गुलजार व कपिल के सहयोग से कराया गया।
विज्ञापन

वकीलों ने मनाई खुशी
सत्येंद्र खोखर पैनल की जीत के बाद समर्थक वकीलों ने जमकर खुशी मनाई। ढोल पर नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान केपी सिंह, देवेंद्र आर्य, विक्रम सिंह खोखर, यशवीर सिंह कुशवाहा, मूलचंद यादव, सुरेंद्र यादव, इफ्तकार हसन, खलील अहमद, योगेंद्र शर्मा, संजय गौड़ प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
अध्यक्ष
सत्येंद्र कुमार खोखर-222
ओमपाल सिंह मान-164
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
पवन कुमार शर्मा निर्विरोध
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
अर्जुन गिरी-269
सतेंद्र कुमार डागर-196
महामंत्री
महेंद्र सिंह बंसल-224
नीरज कुमार शर्मा-211
कोषाध्यक्ष
विपिन कुमार यादव-295
शौकीन मलिक-210
संयुक्त मंत्री
प्रशांत चौधरी-253
मनीष कुमार शर्मा-239
संयुक्त मंत्री, पुस्तकालय
अजय कुमार यादव-263
वीरेंद्र कुमार कश्यप-204
संयुक्त मंत्री, प्रशासन
लवकुश कुमार त्यागी-246
महेश रंगा-242
संयुक्त मंत्री, सामाजिक
सुदेश चौहान-244
प्रदीप कुमार पूनिया-242
वरिष्ठ सदस्य (तीन बने)
महेश कुमार तोमर-262
महिपाल सिंह तोमर-233
ओमबीर सिंह-210
कनिष्ठ सदस्य (तीन बने)
अर्पित रूहेला-293
विक्रांत दुहूण-225
शाहनवाज खान-209
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed