फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saraf absconds with Rs 1 crore given for making jewellery.

Baghpat News: जेवर बनवाने को दिए एक करोड़ रुपये लेकर सराफ फरार

Tue, 31 Oct 2023 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Saraf absconds with Rs 1 crore given for making jewellery.
खेकड़ा। बड़ागांव में दुकान खोलकर ग्रामीणों से जेवर बनाने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये लेकर तीन सराफ फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनको 87 लाख रुपये नकद दिए थे और 13 लाख रुपये के चेक दिए थे। चेक भी खाते में लगाकर पैसे निकाल लिए गए। पीड़ित ग्रामीणों ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी दुष्यंत त्यागी, अनिल त्यागी, अंकुर त्यागी, साधना त्यागी और शालु त्यागी ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि लोनी और मेरठ के तीन युवकों ने बड़ागांव में ज्वेलर्स की दुकान खोली हुई थी। उन्होंने उनसे सोने के जेवर बनवाने की बात की तो उन्होंने कहा कि अगर वह पूरे रुपये एडवांस में देंगे तो उनको जेवर सस्ते दाम में मिल जाएंगे। वह उन सराफ के झांसे में आ गए और 87 लाख रुपये नकद देने के साथ ही 13 लाख रुपये के चेक उन सराफ को दे दिए। उन्होंने चेक भी खाते में लगाकर पैसे निकाल लिए। इसके बाद वह तीनों युवक दुकान बंद कर वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने उनके मकान में पहुंचकर तलाश की, लेकिन मकान पर भी ताला लटका मिला। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
छूट के चक्कर में फंस गए, जेवर मिले न रुपये
बड़ागांव के दुष्यंत त्यागी, अनिल त्यागी, अंकुर त्यागी, साधना त्यागी और शालु त्यागी को तीनों सराफ ने छूट का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। उनसे कहा गया कि वह एक साथ पैसे एडवांस दे देंगे तो उनको लाखों रुपये का फायदा होगा। उनसे रुपये लेने के बाद कई दिन तक वह दुकान पर आते रहे, लेकिन उसके बाद लापता हो गए। ग्रामीणों ने उसके बाद भी कई दिन तक इंतजार किया। अब उनको शक हुआ तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसके बावजूद उनका कुछ पता नहीं लग रहा है। इस तरह ग्रामीणों को जेवर मिले न रुपये और उनकी जिंदगी भर की कमाई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed