फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sant Shiromani Ravidas Jayanti celebrated with pomp across the district

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती

Wed, 16 Feb 2022 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sant Shiromani Ravidas Jayanti celebrated with pomp across the district
अग्रवाल मंडी टटीरी में संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकालते हुए - फोटो : BAGHPAT
मंदिरों में यज्ञ व भंडारा कर प्रसाद वितरित किया, शाम को निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीर/दोघट। जिले भर में बुधवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में यज्ञ और सत्संग के कार्यक्रम हुए। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। शाम को संत शिरोमणि रविदास की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
बागपत नगर में सिसाना मार्ग पर रविदास मंदिर में सर्वप्रथम यज्ञ व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत भंडारे कर प्रसाद वितरित किया गया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास नवयुवक मंडल समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व सभासद राकेश, भकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह व सभासद मदनो देवी में संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर मुख्य अतिथि रहे। शोभा कस्बे के मार्गों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मंडल समिति के प्रवेश कुमार, रामपाल आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए बागपत कोतवाली प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के बामनौली, गैडबरा, दाहा, टीकरी गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। बामनौली व गैडबरा गांव में संत शिरोमणी की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं निकालने दी शोभायात्रा
दाहा गांव में स्थानीय पुलिस ने लोगों को शोभायात्रा नहीं निकालने दी गई। ग्रामीण सुबह से ही शोभायात्रा की तैयारी में जुटे हुए थे। पुलिस ने अनुमति न लेने के कारण समाज के लोगों को शोभायात्रा निकालने से मना कर दिया। इस मौके पर महंत सुमन नाथ, भोपाल सिंह, राजकुमार, डाक्टर सुनील, अशोक कुमार, सुदेश, विनोद, रमेश, जमनादास, रामकिशन प्रेमी, सतवीर, सुभाष, सेनदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed