फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sankraud resident PAC jawan dies of fever

बुखार से सांकरौद निवासी पीएसी के जवान की मौत

Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sankraud resident PAC jawan dies of fever
बुखार से मृतक गांव सांकरौद निवासी पीएसी के जवान मोंटी धामा का फाईल फोटो - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद निवासी पीएसी के जवान की शामली में ड्यूटी के दौरान बुखार से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव सांकरौद निवासी मोंटी धामा (23) पुत्र रोहताश 2019 में पीएसी में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी शामली में चल रही थी। बताया कि करीब एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। वहीं, पर उसका उपचार चल रहा था। इसके बावजूद तबीयत बिगड़ती चली गई। उसकी बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रोते बिलखते परिजन शामली पहुंचे। पोस्टमार्टम और विभागीय कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को उसका शव परिजनों को सौंपा गया। शव गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने गमगीन माहौल में जवान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed