फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanitization took place in 26 villages of Chhaprauli block

छपरौली ब्लॉक के 26 गांवों में हुआ सैनिटाइजेशन

Wed, 28 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sanitization took place in 26 villages of Chhaprauli block
छपरौली। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार को डीएम बागपत राजकमल यादव के आदेश पर विकास खंड छपरौली के कंटेनमेंट जोन व कई गांवों में अभियान चलाकर सैनिटाइज कराया। डीएम बागपत राजकमल यादव लगातार गांव एवं शहरी इलाकों में सैनिटाइजेशन पर फोकस रख रहे हैं, इसे लेकर कोरोना संक्रमण चैन तोड़ने के लिए क्षेत्र के गांव हैवा, तिलवाड़ा चांदनहेडी, शेरपुर, बौढा, तुगाना, रठौड़ा, सौंटी, हलालपुर, सिलाना, सूप, बाछौड़, मुकुंदपुर, ककौर , लुहारा, नंगला, बदरखा, कूड़ी, असारा, ककड़ीपुर और नांगल आदि 26 ग्राम पंचायतों में गली मोहल्ले में अभियान चलाकर ट्रैक्टर प्रेशर मशीन एवं छोटी मशीनों से सैनिटाइजेशन कराया। एडीओ पंचायत भूपेंद्र मान ने बताया कि विकास खंड छपरौली के 26 गांव में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कराया। साथ ही लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बली गांव में सैनिटाइजेशन
अग्रवाल मंडी टटीरी। क्षेत्र के गांव बली में आज से सैनिटाइजर के छिड़काव का अभियान चलाया। भाजपा ब्लॉक संयोजक प्रदीप मंडार ने बताया कि बीडीओ बागपत स्मृति अवस्थी के आदेश पर गांव सचिव उपदेश ने सफाई कर्मचारियों के द्वारा गांव को सैनिटाइजर के छिड़काव का अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed