फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanitization campaign conducted in Nagar Panchayats

नगर पंचायतों में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

Sun, 02 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sanitization campaign conducted in Nagar Panchayats
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को छपरौली नगर पंचायत और अमीनगर नगर पंचायत में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। डीएम राजकमल के निर्देशन में नगर पंचायत कर्मचारियों ने घर-घर और गली-गली में सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संकमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए डीएम राजकमल के निर्देशन में शनिवार को जिले भर में सैनिटाइजेशन कराया गया था। रविवार को भी जिले में सैनिटाइजेशन जारी रहा। रविवार को नगर पंचायत छपरौली और नगर पंचायत अमीनगर सराय में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घर-घर और गली-मोहल्ले में सैनिटाइजेशन किया। डीएम राजकमल यादव ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन व लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने और घर से निकलते समय मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया है। गाइडलाइन का पालन करने से ही कोरोना की चेन तोड़कर बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को घर पर रहकर संक्रमण की चेन तोड़ने में योगदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed