फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sangwan or Amarpal...decision today

Baghpat News: सांगवान या अमरपाल... फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Sangwan or Amarpal...decision today
बागपत। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी और उसके साथ ही साफ होगा कि सांगवान व अमरपाल में किसके सिर जीत का ताज सजेगा। क्योंकि यहां रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के बीच सीधी टक्कर है। यह जरूर है कि बसपा के प्रवीण बंसल को मिलने वाले वोट इन दोनों का गणित बिगाड़ने में अहम साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी काॅलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे से बागपत लोकसभा सीट की बागपत, बड़ौत, छपरौली विधानसभाओं की मतगणना होगी। जबकि सिवालखास की मतगणना मेरठ और मोदीनगर की मतगणना गाजियाबाद में होगी। वहां से विधानसभाओं के परिणाम यहां भेजे जाएंगे और उसके बाद लोकसभा सीट का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परिणाम पर ही हर किसी की नजर टिकी हुई है।
विज्ञापन

इस बार बागपत लोकसभा में 16 लाख 53 हजार 146 मतदाताओं में से 9 लाख 28 हजार 392 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस तरह 56.16 प्रतिशत मतदान हुआ था जो वर्ष 2019 के 64.59 प्रतिशत के मुकाबले 8.43 प्रतिशत कम रहा। मतदान प्रतिशत कम होने से पार्टियों व उनके प्रत्याशियों की चिंता जरूर बढ़ी हुई है। इसके बावजूद अपनी जीत होने का दावा प्रत्याशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस बार रालोद-सपा में कड़ा है मुकाबला, दोनों ने खूब की सेंधमारी
बागपत लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में भाजपा के डाॅ. सत्यपाल सिंह ने 525789 वोट लेकर चौधरी जयंत सिंह को हराया था। तब जयंत को 502287 वोट मिले थे। वह चुनाव काफी कांटेदार हुआ था। इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति है और वर्ष 2014 में अपनी पुस्तैनी सीट को वापस लेने के लिए रालोद ने पुराने कार्यकर्ता डाॅ. राजकुमार सांगवान को उतारा था। जिनका सपा के अमरपाल शर्मा से मुकाबला है और दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के वोटरों में खूब सेंधमारी की थी।

- 47 साल बाद उतरे थे सबसे कम प्रत्याशी
बागपत लोकसभा सीट से भाजपा-रालोद गठबंधन से डाॅ. राजकुमार सांगवान, सपा-कांग्रेस से अमरपाल शर्मा, बसपा से प्रवीण बंसल, आजाद अधिकार सेना से मुकेश कुमार शर्मा, सर्वजन समता पार्टी से महेंद्र सिंह, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से रूबी कश्यप और स्वतंत्र जनता राज पार्टी से सुखवीर सिंह मैदान में उतरे थे। इस सीट से 47 साल बाद सबसे कम प्रत्याशी उतरे थे और इनमें कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं था।
- बागपत लोकसभा सीट पर विधानसभाओं में इस तरह हुआ मतदान
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
सिवालखास 117068 87978 6 205052
छपरौली 99959 73832 1 173792
बड़ौत 93719 70501 0 164220
बागपत 105738 83544 0 196046
मोदीनगर 110360 85685 1 196046
कुल 526844 401540 8 928392
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed