फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sandeep was committing crimes in Haryana for 13 years, he was killed as soon as he came to UP

Baghpat News: हरियाणा में 13 साल तक अपराध करता रहा संदीप, यूपी में आते ही हुआ ढेर

Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sandeep was committing crimes in Haryana for 13 years, he was killed as soon as he came to UP
बागपत। रोहतक जिले के भैणी महाराजपुर गांव का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संदीप लोहार 13 साल तक हरियाणा में अपराध करता रहा। वह यूपी में आया और पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह भी पता चला है कि इनामी बदमाश संदीप आपराधिक घटनाओं के बाद रोहतक में ही छिपा हुआ था, क्योंकि रविवार रात एनकाउंटर से कुछ घंटे पहले भी वह अपने घर परिजनों से मिलकर आया था।
विज्ञापन

एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप लोहार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, रोहतक समेत अन्य जनपदों में 20 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें चार ट्रक चालकों की हत्या भी शामिल हैं। संदीप ने 21वीं घटना कानपुर के पनकी में चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से लदा ट्रक लूटकर की।
विज्ञापन

इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसके पीछे लगी यूपी एसटीएफ ने पांच साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए माल बरामद किया और फरार संदीप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। रविवार रात मवीकलां गांव के पुश्ते के पास मुठभेड़ में संदीप लोहार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी बचकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, बाइक और साढ़े पांच हजार रुपये बरामद किए। उधर, चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।

संदीप के पिता सत्यवीर ने बताया कि उसका बेटा संदीप रविवार शाम साढ़े चार बजे तक घर में ही था। ऐसे में वह यहां कैसे पहुंचा, इसका किसी को नहीं पता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पास सुरक्षा में शव को रोहतक भिजवाया। उधर, पुलिस ने बदमाश को घर में छिपाकर रखने के मामले की भी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed