फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sand mining was in the khedi pradhan village

खेड़ी प्रधान गांव के खादर में हुआ था रेत खनन

Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
sand mining was in the khedi pradhan village
बड़ौत के खेड़ी प्रधान गांव के यमुना खादर का निरीक्षण करतीं एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुना किनारे बसे खेड़ी प्रधान गांव के खादर में माफियाओं ने रेत खनन किया। प्रशासन तक शिकायत पहुंची। एसडीएम दीपाली कौशिक ने शुक्रवार को छापेमारी की। मौके पर जेसीबी और वाहन नहीं मिले, लेकिन प्रशासन ने माना कि यहां खनन हुआ है। जिस जगह खनन हुआ, उसकी पैमाइश कराकर रॉयल्टी तय कराई जाएगी।
विज्ञापन


टांडा और खेड़ी प्रधान में रेत खनन की सूचना पर प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों जगह अवैध तरीके से खनन चल रहा है। जानकारी मिलते ही खेड़ी प्रधान गांव के खादर में छापेमारी की गई। यहां कोई वाहन या जेसीबी तो नहीं मिली, लेकिन खनन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जिस जगह खनन किया गया, वहां की पैमाइश कराई जा रही है। इसकी रॉयल्टी तय की जाएगी। खनन करने के आरोपियों को चिह्नित कर प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। खेड़ी प्रधान के बाद प्रशासन की टीम ने टांडा गांव में छापेमारी की। यहां खनन की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बड़ौत ने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
एसडीएम ने खेड़ी प्रधान के खादर में छापेमारी की। प्रशासन की टीम ने यह माना है कि यहां करीब दो दिन पहले खनन किया गया था। सवाल है कि खनन के बाद वाहन मुख्य मार्गों से गुजरे होंगे, तब पुलिस ने इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की।


तहसील स्तर पर गठित की हैं टीमें ः डीएम हृदय शंकर तिवारी ने खनन रोकने के लिए तहसील स्तर पर टीमों का गठन किया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को खनन रोकने की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही यह भी चेतावनी दे रखी है कि जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed