फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Samrat Garhi wins wrestling

सम्राट गढ़ी ने जीती कुश्ती

Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-दोघट Updated Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Samrat Garhi wins wrestling
निरपुड़ा गांव में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निरपुड़ा गांव में आयोजित विशाल दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती सम्राट गढ़ी ने जीती। इस दौरान दंगल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


दंगल में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, दिल्ली, शाहदरा आदि जनपदों से पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती भूरा गंगेरू एवं सम्राट गढ़ी के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने दमखम के साथ मुकाबला लड़ा। इसमें सम्राट गढ़ी विजयी रहा।

इसमें पहलवान उत्तम, बादल, इस्लाम, विक्की, निखिल, प्रिंस, भूरा, हनी, आदिल सहारनपुर, सचिन खेड़ा हटाना, विकास गढ़ी, सूरज, प्रदीप बघरा, लुकमान असारा, अजर सहारनपुर, दीपक मुकंदपुर, रघुवीर, अरुण सिक्का, गौरव सहारनपुर, आदिश, सुरेंद्र, शांतनु, विनीत दाहा आदि ने कुश्ती जीती। दंगल में राजपाल टीकरी और प्रमोद निरपुड़ा रेफरी रहे। इसमें महीपाल प्रधान, यशपाल, योगेश, बिल्लू, हरदन सिंह, ब्रहम, ब्रजपाल, सुरेश, विकास राणा, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन


चांदीनगर। रटौल गांव में रविवार सिराजुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर उर्स में दूसरे दिन दंगल का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के राज्यों से पहलवानों ने भाग लिया। इसमें 11000 रुपये की कुश्ती बबलू पहलवान पिचोकरा और अभिषेक बक्करवाला के बीच हुई। बबलू पहलवान ने कुश्ती जीत ली। 1100 की कुश्ती विक्की पांचाल और भूरा बड़ौत के बीच हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की पांचाल विजेता रहे। दंगल में रेफरी खलीफा इलियास और लीलू प्रमुख रहे। इस दौरान पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, कल्लू कुरैशी, पूर्व प्रधान फैजुल, बाबू सिद्दीकी, शेखजी जामु, रामेश्वर पहलवान, जमशेद,  गफ्फार, तंजीम कुरैशी, अली हसन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed