फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 47 complaints, only 11 were resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : 47 शिकायतों में केवल 11 का निस्तारण हुआ

Sun, 19 Oct 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 47 complaints, only 11 were resolved.
-बड़ौत तहसील में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए
विज्ञापन

फोटो-पांच

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। अधिकारियों ने 47 शिकायतों में से मात्र 11 का ही निस्तारण किया। संबंधित विभागों को शिकायतें सौंपते हुए 15 दिन में निस्तारण के आदेश दिए।

बड़ौत तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने 16 शिकायतों में से मात्र चार का निस्तारण कर संबंधित विभागों को सौंप दिया। उन्होंने राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस एवं ग्राम पंचायत से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। बागपत तहसील में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने समस्या सुनीं और 19 शिकायत में से चार का निस्तारण किया। खेकड़ा तहसील में एडीएम पंकज वर्मा ने 12 शिकायत में मात्र तीन का निस्तारण किया। इस दौरान एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, तहसीलदार श्वेताभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed